राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज बीआईटी मेसरा के 69वें स्थापना दिवस समारोह में लिया भाग

0

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज बीआईटी मेसरा के 69वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।उन्होंने कहा कि बीआईटी मेसरा का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहाँ के विद्यार्थियों से पूर्ण अपेक्षा है कि वे विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी ज्ञान व शोध से राष्ट्र को गौरवान्वित करेंगे।झारखंड के राज्यपाल एवं संस्थान के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि कुलपति एवं छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध के डीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया। इसके बाद राष्ट्रगान और संस्थान प्रार्थना हुई।राज्यपाल ने कहा ”आज बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के 69वें स्थापना दिवस में भाग लेने और संबोधित करने में खुशी हुई।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here