पलामू पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के भाई अरुण सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अरुण सिन्हा की तलाश बहुत समय से कर रहा था। सूत्रों ने बताया की अरुण सिन्हा द्वारा पुलिस को सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े वित्तीय लेनदेन और कई अहम जानकारियां दी गई है। सुजीत सिन्हा ने छत्तीसगढ़ में भी पैसा निवेश किया है. अरुण सिन्हा की निशानदेही पर पुलिस सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान भी चला रही है। पिछले दिनों 27 जून को पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित चपरवार में एनएच-98 निर्माण कार्य में लगी शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी पर सुजीत सिन्हा ने ही अटैक करवाया था. इस अटैक में कंपनी का एक कर्मी शिवजी दास को गोली लगी गई थी। इस हमले के बाद पलामू पुलिस सुजीत सिन्हा गिरोह के लोगों की गिरफ्तार के लिए छापामारी अभियान चला रही थी. कुछ ही दिन पहले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया जा चूका है।



