एसीबी के विशेष जज प्रकाश झा की कोर्ट में आज बीज खरीद घोटाला मामले में राज्य के श्रम मंत्री और पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सत्यानंद भोक्ता की तरफ से साक्ष्य के रूप में आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज को प्रस्तुत किया गया। मामले में अगली सुनवाई की तिथि 11 जुलाई तय की गई है। मालूम हो की वर्ष 2004 से 2007 के बीच बीज घोटाला में जब आरोप पत्र दायर किया गया था, तब सत्यानंद भोक्ता कृषि मंत्री थे. उस समय 46.10 करोड़ रुपये से अधिक का बीज घोटाला हुआ था. इस दौरान कुछ संस्थाओं से गेहूं, चना और दूसरे अनाज के बीज की खरीद के नाम पर कथित तौर पर गबन हुआ था.



