मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का सत्र एक जुलाई से होगा प्रारंभ

0

रांची: राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में एक जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है. इसे शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला प्रमुखों को पत्र भेजा गया है.इन स्कूलों को उत्साह के साथ सत्र शुरू करने को कहा गया है. वहीं, नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार यानी 30 जून तक पूरी करने को कहा गया है. सत्र की शुरुआत फ्रेशर्स डे के रूप में मनाई जाएगी।इस फ्रेशर डे कार्यक्रम में न केवल छात्रों को बल्कि उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही सत्र 2023- 24 की पढ़ाई शुरू की जायेगी.शिक्षा परियोजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित करने के लिए सभी स्कूलों को अपने स्तर से निर्देशित किया जाएगा।प्रवेशोत्सव को लेकर स्कूलों में समारोह का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे.बाल संसद के सदस्यों द्वारा विद्यालय में सभी विद्यार्थियों का तिलक एवं पुष्पों से स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल में प्रार्थना से होगी. कार्यक्रम में नये बच्चों के स्वागत में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे बच्चों द्वारा गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे.फ्रेशर डे कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय की प्रकृति और अवधारणा के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इसमें सभी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के लिए उनकी भूमिका पर चर्चा होगी।विद्यालय के शिक्षकों से भी परिचय कराया जायेगा. छात्र एक-एक कर अपने सभी शिक्षकों से परिचित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पुरातन छात्रों के सहयोग से किया जायेगा. जिसमें स्वागत गीत, कविता, गीत आदि का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here