बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन

0

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।हरद्वार दुबे आगरा के रहने वाले थे। वह कुछ समय से बीमार थे. राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश में संगठन में कई पदों पर भी रह चुके हैं.आगरा की राजनीति में सक्रिय पूर्व राज्य मंत्री दुबे दो बार विधायक भी रहे। उनके निधन पर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है.मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ट्वीट किया, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, माननीय राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’ विनम्र श्रद्धांजलि।”फ़तेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राकुमार चाहड़ ने लिखा, ‘वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन का दुखद समाचार मिला. यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि। शांति।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here