तमिलनाडु के मदुरई सेंट्रल जेल में बंद बिहारी मजदूरों के बारे में झूठी वीडियो फैलाने के आरोपी मनीष कश्यप की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। बिहार में मनीष कश्यप के ख़िलाफ़ एक पुराना केस खुल चूका है, मामले में 27 जून को बेतिया कोर्ट में मनीष की पेशी होनी है।मामला मारपीट करने और रंगदारी मांगने का है। उनपर मारपीट और रंगदारी का आरोप है। मालूम हो की बिहार और तमिलनाडु में दर्ज अलग-अलग FIR में मनीष कश्यप की तरफ से तमिलाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले की फर्जी वीडियो बनाने का जिक्र है। सुप्रीम कोर्ट की CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने साथ ही साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कश्यप की हिरासत को खत्म करने की मांग करने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है।



