विराट कोहली बने दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सिर्फ एक पोस्ट के लेते हैं करोड़ो रूपए

0

विराट कोहली की नेटवर्थ 1050 करोड़ हो गई है .विराट दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं। इसके बाद से ही चारों ओर विराट की कमाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। विराट सोशल मीडिया से भी जमकर कमाते हैं, इसके अलावा उन्होंने स्टार्टअप में भी निवेश किया हुआ है। विराट इंस्टाग्राम के हर पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. और ट्विटर पर हर पोस्ट के लिए 2.5 करोड़ चार्ज करते हैं। विराट की टोटल नेट वर्थ में एडवरटाइजमेंट का एक बड़ा योगदान है. उनके एडवरटाइजमेंट लिस्ट में प्यूमा स्पोर्ट्सवियर, हीरो टू-व्हीलर्स, MRF टायर, ऑडी कार फैशन प्लेटफॉर्म Myntra. अमेरिकन टूरिस्टर लगेज, वीवो स्मार्टफोन, हाइपराइस वेलनेस और स्टेशनरी कंपनी लक्सर का नाम शामिल है. Virat Kohli ने 8 स्टार्टअप्स को फंड किया है. कोहली का वन-8 नाम से खुद का भी ब्रांड है, जो कपड़ों और जूतों के लिए जाना जाता है.वहीं उनका 18 ब्रांड्स के साथ टाई-अप भी है.कोहली के पास गुरुग्राम में लगभग 80 करोड़ रुपए की कीमत का एक आलीशान बंग्ला भी है . लेकिन वे मुंबई में 34 करोड़ रुपए की कीमत वाले एक बंगले में रहते हैं .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here