बिहार : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद कम से कम 50 लोग बीमार पड़ गये.घटना पौथू थाना क्षेत्र के मझौली गांव में रविवार की रात हुई.समारोह से घर लौटने के बाद लोगों को उल्टी के साथ-साथ पेट दर्द की शिकायत होने लगी।प्रभावित लोगों को रफीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है.हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।करीब 2 बजे रात में खाना खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।4 लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया हैडॉक्टरों ने कहा कि अत्यधिक गर्म और उमस भरे तापमान के कारण भोजन की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इससे पहले बिहार के बांका जिले में शनिवार को एक शादी समारोह में खाना खाने से करीब 200 लोग बीमार पड़ गए थे।



