रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से राज्य योग केंद्र रांची में शुरू होगा, जो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन समाप्त होगा.आयुष विभाग के निदेशक डॉ. फजलुर शमी ने रविवार को राज्य योग केंद्र में योगाभ्यास के विशेष सत्र के दौरान कही।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी वेलनेस सेंटरों में एनजीओ के माध्यम से योग प्रशिक्षकों की सेवा उपलब्ध करायी जा रही है.योग को गांव-गांव आंगन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।इस अवसर पर रांची जिला आयुष अधिकारी डॉ. सच्चिदानंद सिंह, राज्य योग केंद्र प्रभारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे.विशेष सत्र में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी दी.
इस तरह होगा योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून 2023: अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास सुबह 6 बजे से 8 बजे तक भाषण प्रतियोगिता शाम 4 से शाम 6 बजे तक 16 जून 2023: अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (सीनियर) से शाम 4 से 6 बजे 17 जून 2023: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योगासन प्रतियोगिता (जूनियर) शाम 4 से 6 बजे तक 18 जून 2023: सुबह 6 से 8 बजे तक सुबह 6 से 8 बजे तक योगासन दौड़ और पेंटिंग प्रतियोगिता 4 से शाम 6 बजे से 19 जून 2023: सुबह 6 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास बच्चों का योग अभ्यास शाम 4 से 6 बजे तक 20 जून 2023: सुबह 6 से 8 बजे तक लयबद्ध, कलात्मक, अग्रिम योग और पुरस्कार वितरण अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास शाम 4 से 6 बजे तक समारोह 21 जून 2023: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास शाम 6 बजे समापन समारोह।



