Bokaro : JMM नेता पर अपराधियों ने चलाई 3 गोली, नेता की स्थिति गंभीर

0

बोकारो : दुगदा बस्ती में जेएमएम नेता अब्बास खान पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अब्बास खान दुगदा मार्केट से घर जा रहे थ इसी दौरान रात के करीब 10: 30 बजे दुगदा शिव मंदिर के समीप आपराधियों ने उनको तीन गोली मारी। जिसमे एक गोली दाएं सीने में, दूसरी गोली पेट में और तीसरी गोली कंधे को छूते हुए निकल गई। दो गोली लगने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो, जिप सदस्य संतोष पांडेय, हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा।घटना को लेकर दुगदा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here