लखनऊ : कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

0

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट परिसर में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. हमले में एक पुलिसकर्मी और एक छह साल की बच्ची को भी चोटें आई हैं।संजीव गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था।यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें गोली चलने की घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई हत्या में शामिल पाया गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.मालूम हो की मुजफ्फरनगर का रहने वाला संजीव शुरुआती जीवन में कंपाउंडर था. उसने अपने दवाखाना के संचालक का ही अपहरण कर लिया था जिसके बाद 90 के दशक में जीवा ने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया. उसने फिरौती में दो करोड़ रुपए मांगे. ये वह दौर था, जब दो करोड़ रुपए फिरौती मांगना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here