नई दिल्ली: पहलवानों के चल रहे विरोध ने सोमवार को एक नया मोड़ ले लिया जब पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने घोषणा की कि वे अपने सरकारी नौकरी में फिर से शामिल होंगे।पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया भारतीय रेलवे में OSD (खेल) के पद पर फिर से नियुक्त हुए।हालाँकि साक्षी और बजरंग ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि वे विरोध वापस नहीं ले रहे हैं और न्याय के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।ANI से बात करते हुए पहलवान साक्षी मलिक ने कहा ”हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, यह एक सामान्य बातचीत थी। हमारी केवल एक ही मांग है और वह है उन्हें (बृजभूषण सिंह) गिरफ्तार करना। मैं विरोध से पीछे नहीं हटी हूं, रेलवे में OSD के रूप में मैंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। उसने (नाबालिग लड़की) कोई प्राथमिकी वापस नहीं ली है, यह सब फर्जी है। ”



