पश्चिमी सिंहभूम: नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में पुलिस को लगातार विभिन्न स्थानों से आईईडी बम मिल रहे हैं.एक बार फिर चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जावनों को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों द्वारा 22 किलो के छह आईईडी बम बरामद किया गया है। शनिवार को टोंटी थानांतर्गत को-ल्हान वन क्षेत्र के पटातारोब से तुम्बाहाका गांव जानेवाले मार्ग के आसपास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये गये छह किलो के चार और पांच किलो के दो सहित कुल छह आईईडी बम बरामद किए गए हैं।बम निरोधक दस्ता द्वारा सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया है। लोहे की रॉड और तीर लगे छह स्पाइक हॉल भी बरामद किया है. इन विस्फोटकों व स्पाइक हॉल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।



