गुरूवार को सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो लाख रुपये के इनामी एक नक्सली राजेश उरांव को ढेर कर दिया। घटना गुमला जिले के मारवा जंगल की है। गुमला के पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुमला पुलिस की टीम को मारवा जंगल भेजा गया था नक्सलियों ने उन्हें देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर की राइफल और गोलियां बरामद की हैं. इस बीच तुंबहाका गांव के समीप जंगल में देशी बम बरामद किए गए और उन्हें नष्ट कर दिया गया. इनमें एक देशी बम करीब 50 किलोग्राम का था. पुलिस ने जानकारी दी कि राजेश कमांडर रंथू उरांव और लाजिम अंसारी के दस्ते का सक्रिय सदस्य था. उस पर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज थे.राजेश उरांव घाघरा थाना के तुंजो हुटार गांव का निवासी था. पुलिस पिछले कई सालों से राजेश उरांव की तलाश कर रही थी.



