दिल्ली: 23 मई को मनीष सिसोदिया के साथ बद्तमीजी मामले में हुई सुनवाई, कोर्ट द्वारा CCTV सुरक्षित रखने का निर्देश जारी

0

गुरुवार को दिल्ली शराब नीति मामले में सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा 23 मई को लेकर जो भी आरोप थे उसे प्रमुखता से उठाया गया। सिसोदिया के वकीलों द्वारा अर्जी लगाइ गई कि सुरक्षाकर्मियों ने अदालत के भीतर मनीष के साथ बद्तमीजी की। मीडिया से बात करते समय सुरक्षाकर्मियों ने उनका गला पकड़कर खींचा। इसके बाद कोर्ट ने CCTV सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है जिसके जरिए मनीष सिसोदिया के द्वारा मारपीट के आरोपों के बाद उनको अदालत में पेश करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी और कहा अब उन्हें केवल वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाना चाहिए। अपनी मांग के वजह में उन्होंने बतया की अदालत में आप समर्थकों और मीडियाकर्मियों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में सिसोदिया को पेश करने में दिक्कत आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here