रामगढ़ : 5 वाहन आपस में टकराए, 5 गंभीर रूप से घायलों में 1 की मौत

0

रामगढ़ : रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पांच वाहन आपस में टकरा गए जिससे रांची-पटना हाईवे पर सुबह से जाम लगा रहा. जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए।जिससे एनएच 33 पूरी तरह से जाम हो गया. 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक तरफ से जाम क्लियर किया गया है.इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.गुरुवार सुबह करीब छह बजे रांची से आ रहा एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के वक्त पीछे से आ रही दो कार, एक बाइक व एक अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गया. जिसके बाद घाटी में रामगढ़-रांची रोड जाम हो गया।रामगढ़ पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा। रामगढ़ पुलिस प्रशासन क्रेन की मदद से सड़कों पर बिखरे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निकालने का काम कर रहा है. रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सड़क जाम खत्म कराने में लगे हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here