बिहार: मिड डे मील में सांप मिलने के बाद करीब 100 बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

0

बिहार के अररिया जिले में जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय के मिड डे मील में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मिड डे मील का खाना खाने से 50 बच्चे के बीमार हो गए हैं। करीब 100 बच्चों ने मध्याह्न भोजन खा लिया था जिसके पश्चात पता चला कि उसमें सांप मिला है। ऐसे में बिना देरी किए सभी बच्चों को इलाज के लिए फारबिसगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ समेत अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे , मामले की जांच की जा रही है। मामले की सूचना मोलने के बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. किसी तरह प्रशासन ने लोगों को शांत कराया. मौके पर एसडीओ और डीएसपी पहुंच चुके हैं जो मामले की छानबीन कर रहे हैं। फारबिसगंज में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने से 50 बच्चे के बीमार होने के मामले पर अररिया SDM सुरेंद्र कुमार ने कहा ”सभी बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ्य हैं। खाने में सांप पाए जाने से थोड़ी अफरा-तफरी हुई थी लेकिन किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here