देवघर :राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक ,VIP और VVIP दर्शन पूर्ण रूप से रहेगा बंद,खाद्य पदार्थों मिलावट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0

देवघर : डीसी ने जिले में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2023 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के अलावा विभिन्न कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के आवंटन स्वीकृति से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही 03 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला के उद्घाटन पश्चात 4 जुलाई से 17 जुलाई तक पहले चरण के मेला के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमाश के बाद पुनः 17 अगस्त से 31 अगस्त तक दूसरे चरण का श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो। साथ ही राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहेगा, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे मेला के दौरान पेड़ा बनाने हेतु खोवा के साथ अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी करने के अलावा मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही बाहर से देवघर आने वाले खोवा पर निगरानी हेतु रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here