Bokaro: झारखण्ड में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.राज्य के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के गुजरात कॉलोनी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने देर शाम खेलने के लिए गई 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है. आरोपी ने अकेले में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची खून से लथपथ घर पहुंची उसने अपनी मां को सारी बात बताई. जिसके बाद मां ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता की माँ ने बताया आरोपी की माँ और उसका आरोपी पुत्र अशोक झंझारिया मेरे दुकान के बगल में ही दुकान चलाते हैं और पिछले 5 साल से जान पहचान है. मेरी बेटी उसके लड़के को भैया बोलती थी। पीड़िता की माँ ने बताया क़ि कल शाम को वह दुकान के ऊपर रहने वाले किराएदार के बच्चों के साथ खेलने गई थी जिसके बाद वह नीचे दुकान आ रही थी उसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया और सीढ़ी के नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बता दें क़ि घटना से आक्रोशित कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा देने की मांग की है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



