माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन से आज पूर्व मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में भेंट कर विगत दिनों पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा पाटन थाना की एक जनजाति लड़की का बाल मुड़वाकर घुमाए जाने के संदर्भ में अवगत कराते हुए पीड़िता को सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु पहल करने संबंधी ज्ञापन समर्पित किया .



