झारखंड पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता, 30 लाख का इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप दिल्ली से गिरफ्तार

0

रांची: पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सुप्रीमो दिनेश गोप को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख का इनाम घोषित किया था.वहीं एनआईए ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था।झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तार की पुष्टि की है। पीएलएफआई सुप्रीमो की गिरफ्तारी से उसके संगठन का वजूद खत्म होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। दिनेश गोप की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here