बिहार CM नीतीश दिल्ली CM केजरीवाल से मिलने पहुंचे, केजरीवाल ने कहा ”देश में सभी पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए जाऊंगा,परसो बंगाल की CM के साथ बैठक है”

0

दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके (अरविंद केजरीवाल के) सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की। दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिडिया से बात करते हुए कहा सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम इनके(केजरीवाल) साथ हैं, ज़्यादा से ज़्यादा विपक्षी पार्टी एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा। हम पूरे तौर पर केजरीवाल जी के साथ हैं। दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार का अध्यादेश लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मनमाने ढंग से लोकतांत्रिक व्यवस्था में हस्तक्षेप करने के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी एकजुटता बहुत आवश्यक है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके ख़िलाफ केजरीवाल जी को समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो उप राज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी। केंद्र द्वारा दिल्ली में NCCSA बनाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा परसो 3 बजे मेरी ममता जी(बंगाल की मुख्यमंत्री) के साथ बैठक है। उसके बाद मैं देश में सभी पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए जाऊंगा। आज मैंने नीतीश जी से भी अनुरोध किया कि वो भी सभी पार्टियों से बात करें। मैं भी हर राज्य में जाकर, राज्यसभा में जब ये बिल आए, तब इसे हराने के लिए मैं सभी से समर्थन के लिए बात करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here