ईडी और सीबीआई महामारी के रूप में झारखंड में आ गई है

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैसे ही कोरोना महामारी खत्म हुई देश में ईडी और सीबीआई नाम की महामारी शुरू हो गई। ये भी झारखंड में घूम रही है। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 में जैसे ही हमारी सरकार बनी, कोरोना महामारी आ गई। अगले 2 साल तक पूरा देश महामारी की चपेट में रहा। जब कोरोना महामारी थमी तो देश में ईडी – झारखंड में घूम रही है। उन्होंने कहा कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों को हरसंभव तरीके से परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहली बार नहीं है जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाईयों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज किया हो। इससे पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों जैसे की ईडी और सीबीआई के जरिए गैर-बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों को परेशान करने का आरोप लगा चुके हैं। खतियानी जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब बीजेपी आमने-सामने की लड़ाई में हार जाती है तो पिछले दरवाजे की राजनीति करती है। केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाती है। मालूम हो कि कि साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपये के पत्थर खनन घोटाला में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 11 नवंबर 2022 को पूछताछ की थी। मुख्यमंत्री से 17 नवंबर 2022 को ईडी ने 9 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, केंद्र के इशारे पर राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को कई चुनौतियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है । उन्होंने कहा, झारखंड की अर्थव्यवस्था को कोविड-19 महामारी ने पस्त कर दिया था लेकिन हमने इसका सामना किया और अपने लोगों को राहत दी। जैसे ही हमने महामारी पर काबू पाया, हमें एक और महामारी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा, पूरा देश सीबीआई, ईडी के छापों की कार्रवाई झेल रहा है और हमारा राज्य भी इससे अछूता नहीं है। वे अपनी छापेमारी जारी रख सकते हैं और हम अपने विकास कार्यक्रमों और नियुक्तियों को जारी रखेंगे। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here