दिल्ली: अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय राज्य कानून और न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पदभार संभाला।केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कोर्ट में जो भी मामले लंबित हैं, वो जल्द से जल्द कम हो और सभी को न्याय मिले, यही हमारा उद्देश्य है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “मेरे सहयोगी केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देता हूं।”



