भाजपा ने जमशेदपुर जिला प्रशासन पर एकपक्षीय कारवाई का लगाया आरोप, विरोध में सराकेला-खारसवां में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मरांडी ने दिया धरना

0

आज सरायकेला खरसावां जिले में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सरायकेला के दुर्गा मंडप में एक दिवसीय धरना दिया. भाजपा का आरोप है कि हेमंत सरकार के संरक्षण में जमशेपुर प्रशासन द्वारा हिंदूवादी और भाजपा नेताओं पर विद्वेषपूर्ण भावना के तहत गलत धारा लगाकर उन्हें जेल में बंद किया जाता है। मरांडी ने कहा जमशेदपुर में तुष्टिकरण की आड़ में साजिश के तहत हिंदूवादी नेताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमों के सहारे जेल भेजा गया।राज्य सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मालूम हो कि गुरुवार को भी रोध में भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले में धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था हेमंत राज में लगातार बहुसंख्यक समाज को निशाना बनाया जा रहा है एवं यह सरकार पूरी तरीके से तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई है। जमशेदपुर में जिस हिसाब से प्रशासन द्वारा गलत धारा लगातार भाजपा नेताओं को जेल में बंद किया गया है वह निंदनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here