एलॉन मस्क 11 मई से ट्विटर में लाने जा रहे ये शानदार फीचर, ट्विटर में ये बड़ा बदलाव फेसबुक और इंस्टाग्राम को देगा कड़ी टक्कर

0

ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने बुधवार को घोषणा की कि ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस और वीडियो चैट के साथ डायरेक्ट मैसेज सहित नई सुविधाओं को जोड़ने जा रहा है।एलोन मस्क ने ट्विटर पर कहा, “एप्लिकेशन के नवीनतम संस्करण के साथ, आप किसी भी मैसेज का उत्तर दे सकते हैं और किसी भी इमोजी रिऐक्शन का उपयोग कर सकते हैं। जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी, ताकि आप दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना फोन नंबर दिए बिना बात कर सकें।एलोन मस्क ने आगे पुष्टि की कि डीएम (डायरेक्ट मैसेज) सुविधा 11 मई से चालू हो जाएगी। वहीँ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कॉल फीचर पहले से उपलब्ध हैं ऐसे में ट्विटर उन दोनों प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है. इससे पहले सोमवार को, मस्क ने ट्विटर पर कहा, ” कंपनी क्लीनिंग प्रोसेस शुरू करेगी यानी की सालों से इन एक्टिव ट्विटर अकाउंट्स को रिमूव किया जायेगा. इसलिये अगर आप चाहते है कि आप का अकाउंट बना रहे तो आप को ट्विटर पर एक्टिव रहना होगा. साथ ही महीने में कम से कम एक बार लॉगइन होना जरुरी होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here