रांची: अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी आज राजधानी पहुंचे. जेडीयू प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें कुछ टास्क दिया है उसकी समीक्षा करने के लिए वे रांची आए हैं. उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है .उन्होंने बताया कि पार्टी के सह प्रभारी और बांका के विधायक मनोज यादव सोमवार को रांची आएँगे। दो दिन की बैठक में झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और पार्टी के लोगों के साथ समीक्षा की जाएगी। बता दें की इस मौके पर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे.



