राजभवन में राज्यपाल ने मनाया महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस, जाहिर की ख़ुशी

0

Ranchi:देशभर में आज 1 मई को महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. आज राजभवन में झारखंड में रहने वाले मराठी और गुजराती लोगों के साथ झारखण्ड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी महाराष्ट्र दिवस और गुजरात स्थापना दिवस मनाया साथ ही अपनी ख़ुशी भी जाहिर की.राज्यपाल ने ट्वीट किया ”आज राजभवन में झारखंड में रहने वाले मेरे मराठी और गुजराती भाई-बहनों के साथ महाराष्ट्र दिवस और गुजरात स्थापना दिवस मनाने की खुशी है। महाराष्ट्र दिवस और गुजरात स्थापना दिवस पर मेरे सभी भाइयों और बहनों को बधाई।”आज राज्यपाल ने सभी को मजदूर दिवस की भी शुभकामनाएँ दी हैं “राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्र व राज्य की उन्नति में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं सभी श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

बता दें कि ​इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के नागरिकों को बधाई दी और उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना की.प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं. राज्य की एक महान संस्कृति है और यहां के लोग मेहनती हैं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है. मैं आने वाले सालों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here