सावधान ! झारखण्ड पुलिस की वर्दी पर लगा कैमरा, आपकी हर हरकत पर रहेगी नजर

0

अब आपको ट्रैफिक पुलिस से उलझना भारी पड़ सकता है क्योंकि अब रांची पुलिस की वर्दी पर लगा कैमरा लगा रहेगा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को अत्याधुनिक बॉडी ऑन कैमरा से लैस कर दिया गया है। अक्सर सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस और आम पब्लिक के बीच विवाद होता नजर आता है। वाहन चालक कई बार अपनी गलती होते हुए भी मुकर जाते हैं और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हैं। जुर्माना मांगने पर अभद्र व्यवहार करते हैं।कई बार जुर्माना भरने से बचने के लिए वाहन चालक झूठ की कहानी बना देते हैं। ऐसी ही परेशानियों से निपटने के लिए ही पुलिस के सीने में अब कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को अत्याधुनिक बॉडी ऑन कैमरा से लैस कर दिया गया है।रांची समेत राज्य के ट्रैफिक जिला के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से 355 बॉडी ऑन कैमरा उपलब्ध कराए गए हैं। रांची के अलग -अलग इलाके में 118 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें कैमरा दिया गया है ताकि वह अपनी वर्दी पर हमेशा लगाकर रखे।ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आसानी से संचालित होने वाले हैंडी कैमरा के बारे में कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि क्लिप के जरिए कैमरे को वर्दी की जेब पर लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here