रामगढ़ में सड़क हादसे में 2 की मौत,1 दर्जन से अधिक घायल,बख्तियारपुर से रांची जा रही थी बस

0

बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बडोनी बस मंगलवार तड़के रामगढ़ जिले के चुटुपालु घाटी में एक ट्रेलर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान बस के हेल्पर अरविंद कुमार और वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे में बालक रितेश कुमार, बस चालक ट्यूशन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, सनोज राम, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, तरुण कुमार, रेणु कुमारी सहित अन्य घायल हो गये.हादसे के बाद से घाटी में रांची-पटना हाईवे जाम की स्थिति में है. जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।जानकारी के अनुसार बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस आज सुबह रामगढ़ बस अड्डे पर रुकी. यहां यात्रियों और चालकों ने चाय पी। बाद में बस रांची के लिए रवाना हुई। रामगढ़ से रांची जाने के दौरान घाटी में बस को रांची की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद बस घाटी में ही पलट गई। इससे बस सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई।हादसे के बाद देर रात पहुंची टीम ने घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया जहां कई गंभीर मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया जबकि कई गंभीर का इलाज रामगढ़ में चल रहा है.हादसे के करीब एक घंटे बाद पहुंची रामगढ़ पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया. अन्य मरीजों का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी पीयूष पांडे ने दोनों की मौत की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here