भीषण गर्मी से झुलसा झारखंड,मुख्यमंत्री के आदेश पर स्कूलों के समय में बदलाव

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद सभी विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव का निर्देश जारी किया गया है।भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी श्रेणी के स्कूलों के समय में बदलाव किया है. कल से 25 अप्रैल तक केजी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा जबकि कक्षा छठी और उससे ऊपर के छात्रों के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। समय में परिवर्तन से हुए शैक्षणिक नुकसान की भरपाई बाद में की जाएगी। विभाग ने इस अवधि के दौरान किसी भी खेल वर्ग और प्रार्थना सभा के आयोजन से स्कूलों को रोक दिया। इस फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here