झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. माओवादी नेता अजय ओजा को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है .झारखंड के एक शीर्ष माओवादी नेता को मंगलवार को केरल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। वह कोझीकोड में एक प्रवासी श्रमिक शिविर में रह रहा था।आज सुबह केरल और झारखंड के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने ओजा को हिरासत में ले लिया.केरल पुलिस के मुताबिक उन्हें झारखंड में अपने समकक्ष से एक गुप्त सूचना मिली थी और उन्होंने अजय ओजा को कोझिकोड में एक प्रवासी श्रमिक शिविर में ट्रैक किया था।



