हजारीबाग: ग्रीष्म ऋतु को लेकर प्रशासन अलर्ट, अगले दो माह तक पेयजल की व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का आदेश, ससमय कार्य पूर्ण नहीं करने पर होगी करवाई

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित विवेकानन्द सभागार में उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल अंतर्गत आने वाले सभी सात जिलों में चल रहे योजनाओं – जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा०) की बैठक डॉ० मनीष रंजन, सरकार के सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड राँची की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। राज्य स्तर से अपर सचिव सह निदेशक, एसबीएम (जी) नेहा अरोडा,अपर सचिव राजीव रंजन कुमार, संयुक्त सचिव पी0एन0 मिश्रा एवं  एवं इन्द्रदेव मण्डल,अभियंता प्रमुख रघुनन्दन प्रसाद शर्मा,मुख्य अभियंता संजय कुमार झा, सलाहकार सुधाकान्त झा के साथ-साथ क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, राज्य समन्वयक संजय पाण्डेय, नितिन कुमार, मो० आजाद खान, कृष्णा कुमार के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार,मिथिलेश ठाकुर ने विडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से बैठक में कई निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए अगले दो माह तक पेयजल की व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने,साधारण मरम्मत एवं पाईप के अभाव में बन्द नलकूपों की अविलम्ब मरम्मत करने तथा ससमय कार्य पूर्ण नही करने वाले संवेदकों पर यथोचित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 05 तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं कक्षा 06 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित करने के आदेश दिया गया है।इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों धूप में संचालित नहीं किए जायेंगे। इस दौरान मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रखने के आदेश दिए गए है।यह आदेश दिनांक 19.04.2023 (बुधवार) से 25.04.2023 (मगंलवार) तक लागू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here