रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया है. छह जिले ऐसे हैं जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने इस बदलते मौसम मिजाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहा गया है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.मौसम विभाग ने 10 बिंदुओं में सलाह भी दी है। वैसे मौसम के इस मिजाज में बदलाव के आसार कम ही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।मौसम विभाग ने लोगों से रात 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनने, सिर ढंकने के लिए कपड़े की टोपी या छाते का उपयोग करने, पर्याप्त पानी पीने, प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पीने को कहा है। निर्जलीकरण से बचना महत्वपूर्ण है।खासकर मजदूरों को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीधी धूप में काम करने से बचना चाहिए। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों तक उमस भरी स्थिति बनी रहेगी। राजधानी रांची के अलावा गिरिडीह, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, बोकारो और धनबाद जिलों में 30 अप्रैल तक लू का असर जारी रहेगा.



