अतीक अहमद हत्याकांड:लाइव टीवी पर हत्या…आरोपियों ने सरेंडर-सरेंडर की आवाज लगाई, आरोपियों ने कहा”बड़ा माफिया बनना चाहते हैं”

0

शनिवार की रात को अपहरण के दोषी एक पूर्व भारतीय राजनेता अतीक अहमद की उसके भाई के साथ टीवी पर लाइव गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब प्रयागराज( इलाहाबाद ) में पुलिस सुरक्षा में मौजूद अतीक अहमद पत्रकारों से बात कर रहा था.मीडियाकर्मियों के बीच में मौजूद एक युवक ने एकाएक अतीक के करीब आकर उसके सिर से सटाकर गोली मार दी। जिसके बाद तीनों हमलावरों ने उनके दम तोड़ते ही धार्मिक नारे लगाते हुए हाथ उठाकर सरेंडर-सरेंडर की आवाज लगाई। पुलिस के दो सिपाहियों ने दौड़कर उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया और तत्काल वहां से साथ लेकर निकल गए।आरोपियों में अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी हमीरपुर शामिल हैं. वहीं अतीक अहमद की हत्या करने वाले शूटरों के परिवार के बयान सामने आए हैं.

हत्याकांड के आरोपी के पिता यज्ञ तिवारी ने कहा, “हमें कोई जानकारी नहीं की वह वहां कैसे पहुंच गया और हमें इससे कोई मतलब नहीं है. यह प्रयागराज में कब से है हमें नहीं पता. यह आखिरी बार 7-8 दिन पहले आया था.” जबकि सूत्रों का दावा है कि लवलेश तिवारी बांदा का जिसने अतीक और अशरफ की हत्या की है. परिवार वालों ने बहुत पहले ही उससे संबंध तोड़ दिए थे. अपराध और नशे कि आदत की वजह से परिवार ने संबंध तोड़ा था. लवलेश तिवारी की माँ आशा ये ख़बर सुनने के बाद फूट-फूटकर रोईं, कहा: पता नहीं उसके नसीब में क्या लिखा था।वहीँ आरोपी सनी सिंह के भाई पिंटू ने बताया कि सनी का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसकी घर में भी किसी से नहीं बनती थी. इसलिए वह बचपन में ही घर से भाग गया था.परिवार वालों का उससे कोई लेना-देना नहीं है. वह कोई काम नहीं करता है. दिन भर यहां वहां घूमता रहता है. परिवार में कोई भी उससे बात नहीं करता है.”पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बड़ा माफिया बनना चाहते हैं. इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस अभी पूरी तरह से इनके बयानों पर भरोसा नहीं कर रही है क्योंकि तीनों के बयानों में विरोधाभास है और पूछताछ जारी है.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में माहौल न बिगड़े इसके लिए हर तरह से नजर रखी जा रही है. प्रयागराज समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं, गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से भी देर रात इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करने की हिदायत दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here