रांची: झारखंड के 17 जिलों में कोरोना पैर पसार चुका है जिसके चलते यहां महज 5 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है.10 अप्रैल को राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 75 थी जो 15 अप्रैल को बढ़कर 151 हो गई है. वहीं, रिम्स के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में एक कोरोना मरीज (बच्चा) भर्ती हुआ है. जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि संक्रमित बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. बाल रोग विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
जिलेवार बोकारो में 3, चतरा में 1, देवघर में 16, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 24, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 3, गोड्डा में 1, गुमला में 1, हजारीबाग में 8, हजारीबाग में 1 कोरोना का मामला है। खूंटी, कोडरमा में 7, लातेहार में 7, लोहरदगा में 8, रामगढ़ में 5, रांची में 59 और पश्चिमी सिंहभूम में 4 एक्टिव मरीज हैं. देश में कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नए मामले सामने आए। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 27 मरीजों की मौत हुई है. इसके बाद देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,091 हो गई।



