हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ: BJP सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं समेत 20 लोगों को लिया गया हिरासत में

0

भाजपा सचिवालय का घेराव जारी है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह डटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्हें रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। लेकिन एक बार फिर बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए हैं. पुलिस ने बेरिकेडिंग के पास कार्यकर्ताओं का पीछा किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया तो जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया।रांची एसएसपी किशोर कौशल ने मिडिया से बात करते हुए कहा धारा 144 लगी हुई है और कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे आने की कोशिश की। इसमें 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा सचिवालय का घेराव करने उतरी है. झारखंड के तमाम सांसद, विधायक और कार्यकर्ता सचिवालय की ओर मार्च कर रहे थे. बीजेपी सांसद बैरिकेडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर पहुंचे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.साथ ही सांसद सुनील सिंह और विधायक बिरंची नारायण को भी हिरासत में लिया गया है. उधर, प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी का इस्तेमाल किया गया। तो जवाब में कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। वहीं, जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा पहले बैरिकेड्स को तोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here