ग्रेटर नोएडा पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तंत्र मंत्र के नाम पर एक एनआरआई से अपना इलाज कराने के नाम पर करीब 2.75 करोड़ रुपए की ठगी की गई है.इस मामले में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं.इनमें से एक महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द ही आरोपित महिला आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।कैसे शुरू हुई घटना किरण शर्मा के पति संजय शर्मा अमृतसर पंजाब के रहने वाले हैं।जो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास एनआरआई सिटी में रहता है।संजय शर्मा ने नोएडा के गार्डन गैलेरिया क्लब में हिमांशु और उनकी पत्नी मोना से मुलाकात की।जहां संजय शर्मा ने हिमांशु को अपने दिल की बीमारी के बारे में बताया।10 महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा. हिमांशु और उसकी पत्नी मोना ने संजय शर्मा को भरोसा दिलाया कि हमारे गुरु जी मोहम्मद फैजान मुरादाबाद के रहने वाले हैं.उनके पास कई दैवीय शक्तियां हैं। वह आपको अपने तंत्र मंत्र से ठीक कर देंगे।संजय शर्मा ने ऐसा माना और कुछ दिन बाद अप्रैल 2022 में हिमांशु, उनकी पत्नी मोना, मोहम्मद फैजान, फैजान की पत्नी जोहा सहित विशाल को संजय शर्मा के घर ले जाया गया.वहां संजय शर्मा को तंत्र मंत्र के नाम पर अपनी बातों में फंसाकर एक कमरे में कैद कर दिया।पुलिस ने तांत्रिक मोहम्मद फैजान, विशाल, हिमांशु और हिमांशु की पत्नी मोनी उर्फ मोना को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के कब्जे से घटना में 1 लैपटॉप, 2 चेक बुक, 2 चेक हस्ताक्षरित ढाई-ढाई लाख रुपये के, मनोरंजन बैंक के 1400 रुपए के 1139 नोट और 400 रुपए के 227 नोट और 4 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक महिला अभी भी फरार है।



