माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा और उसकी 2 बेटियां प्रयागराज पुलिस द्वारा वॉन्टेड घोषित की जा चुकी हैं। उनपर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने और शामिल शूटरों की मदद का आरोप है। पुलिस द्वारा जल्द ही तीनों पर ईनाम भी घोषित की जा सकती है। मालूम हो कि अतीक का बेटा असद उमेश पाल शूटआउट केस में शामिल था और उस पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित है।अतीक की बहन आयशा नूरी के पति डॉक्टर अखलाक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। उमेश पाल शूटआउट केस में शामिल शूटर गुड्डू मुस्लिम मेरठ में आयशा नूरी के घर नजर आया था।उमेश पाल शूटआउट केस में शामिल शूटर गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के घर गया था. वारदात के करीब 10 दिन बाद 17 घंटे तक आयशा नूरी के घर पर शूटर गुड्डू मुस्लिम रुका था. यहां गुड्डू मुस्लिम की खातिरदारी की गई थी और उसे पैसे भी दिए गए थे.उमेश पाल शूटआउट केस में फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. शुक्रवार देर रात प्रयागराज पुलिस की तरफ से इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है.



