राष्ट्रपति ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

0

भारत के तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने करीब 30 मिनट तक उड़ान भरी. वायु सेना स्टेशन लौटने से पहले उन्होंने हिमालयन व्यू के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर किया। 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने विमान को उड़ाया था। विमान ने करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू इस तरह की उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here