रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गोला में पुल निर्माण कार्य में लगी दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टरों में आग लगा दी और चार मजदूरों की जमकर पिटाई कर एक कमरे में आग लगा दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। जिस कमरे में माओवादियों ने आग लगाई, उसमें कुछ पैसे और जरूरी दस्तावेज जले बताए जा रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि यह मामला लेवी से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि वहां वर्चस्व स्थापित करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. लेवी नहीं मिलने पर उग्रवादियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।यहां पिछले कई महीनों से पुल निर्माण का काम किया जा रहा है, जहां जेसीबी और ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा की गयी इस घटना के बाद गोला के इलाके में एक बार फिर दहशत फैल गयी है.
नक्सली पिछले कई सालों में इस इलाके में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वे लंबे समय के बाद फिर से सक्रिय हुए हैं और इस घटना को अंजाम दिया है.शनिवार को रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय, एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, गोला थाना प्रभारी सिद्धांत सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यहां पुल निर्माण का काम रविंद्र महतो कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है.



