सीआरपीएफ डीजी डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन आईपीएस ने झारखंड पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 08.04.2023 को CoBRA के यूनिट मुख्यालय का दौरा किया और यूनिट, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की। सीआरपीएफ डीजी ने कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के उन अधिकारियों और कमांडो को सम्मानित किया जिन्होंने 03.04.2023 को चलाए गए विशेष ऑपरेशन में भाग लिया था जिसमें 5 खूंखार माओवादी नेताओं का सफाया किया गया था.सीआरपीएफ डीजी ने उनकी जाँबाज़ी की प्रशंसा की और चतरा मुठभेड़ की सफलता के लिए उन्हें DG डिस्क और प्रशंसा पत्र से नवाज़ा। सीआरपीएफ डीजी ने CoBRA में आयोजित सैनिक सम्मेलन में राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा और शांति बनाए रखने में उनके योगदान के लिए अधिकारियों और पुरुषों से बातचीत की और उन्हें प्रेरित किया।सीआरपीएफ डीजी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यूनिट मुख्यालय में आयोजित बड़ाखाना में शामिल हुए।






