राज्य के 10 लाख लोगों को एनीमिया मुक्त कराने की दिशा में प्रयासरत हेमंत सरकार, सीएम ने कहा”सरकार ने आपका जिम्मा लिया है…स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना…”

0

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC अंतर्गत नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों और आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं 172 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।सीएम ने कहा आज से सरकार ने आपका जिम्मा लिया है, लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना अब आपके कंधों पर है।आपके सहयोग से हम राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम करेंगे। अभी बहुत कुछ करना बाकी है।राज्य के 10 लाख लोगों को एनीमिया मुक्त कराने की दिशा में प्रयास। इस कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनीमिया कीट का लोकार्पण रिम्स में किया।मुख्यमंत्री ने रांची रिम्स अस्पताल में अकादमिक भवन PLANE CATHLAB FOR CARDIOLOGY DEPARTMENT, 4D ECHO FOR CARDIOLOGY, 128 SLICE CT FOR RADIOLOGY,BI- PLANE CATHLAB FOR CARDIOLOGY DEPARTMENT का शुभारंभ किया।सीएम ने कहा इससे पहले भी आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति वर्तमान सरकार ने की है। आज भी बड़ी संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। स्वास्थ्य से जुड़े टेक्नीशियन, नर्सेज एवं अन्य विभागों में नियुक्ति होनी है, इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बहुत जल्द नियुक्ति होगी। चिकित्सक को आमतौर पर भगवान समझा जाता है। जो विश्वास आम लोगों की डॉक्टर के प्रति होती है। वह विश्वास आप निश्चित रूप से कायम करेंगे। आज से सरकार ने आपकी जिम्मेवारी ली है और आज से इस राज्य के गरीब-गुरबा लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेवारी आपको लेनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here