सिक्किम में कुदरत का कहर, jharkhand CM ने जताया शोक

0

त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना के सैनिकों ने सिक्किम में माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाथुला रोड पर एक बचाव अभियान चलाया, जहां हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी।सात अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और वे गंगटोक लौट आए हैं। बीआरओ द्वारा सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। बाकी लोगों की तलाशी के लिए बचाव अभियान सेना, राज्य आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।दुःखद घटना की सूचना पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया “सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन के चपेट में आने से कुछ लोगों की मृत्यु तथा कई लोगों के फंसे होने का दुःखद समाचार मिला है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।हिमस्खलन में फंसे लोगों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूँ।”

सिक्किम CM प्रेम सिंह तमांग ने कहा “यह एक दुखद घटना है। राज्य और NDRF के अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया, 7 लोगों की मृत्यु हुई है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मृतक कहां से थे। यदि और पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी मिलती है तो हम कल फिर से बचाव अभियान चलाएंगे।”अक्षय सचदेवा, स्पेशल DGP, गंगटोक, सिक्किम ने कहा *आज हिमस्खलन 13वें माइल पर आया था। हमने सिर्फ 15वें माइल तक पास जारी किया था, जो सुरक्षित रेंज है लेकिन कुछ पर्यटक ज्यादा ऊपर चले गए थे। हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा लोगों को ज़िंदा बाहर निकालें। अब तक हम 11 लोगों को अस्पताल भेज चुके हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here