Ranchi : दो महिला करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार,क्षेत्र के युवा लोगों के बीच फैला रहीं थी नशे की लत

0

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा दिए गए गुप्त सूचना के आधार पर पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत NDPS Act में दो महिला को करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा सूचना मिली थी कि जसलोक ऑस्पिटल के – पीछे सुभाष नगर स्थित किराये के मकान में रहने वाली दो महिलाएं मॉ बेटी 1. एनी बरला, उम्र करीब 55 वर्ष पति स्व0 मुकूट पूर्ति एवं उसकी बेटी 2. अनु पूर्ति अवैध रूप से ब्राऊन शुगर ब्रिकी करती है एवं क्षेत्र के युवा लोगों के बीच नशे का लत फैला रहीं है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस उपाधीक्षक महोदय कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित कर पंडरा ओ०पी० अंर्तगत सुभाष नगर, बड़काटोली पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस को देखते ही दोनो महिला भागने लगी जिसे महिला पुलिस पदाधिकारी की मदद से पकड़ी गई तथा विधिवत् छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान महिला के किराये के घर के अंदर चौकी के ऊपर रखा 70 पुडिया ब्राऊन शुगर वजन करीब 08 ग्रा० बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों माँ-बेटी ने बताया कि उन्हें ब्राउन शुगर अरगोड़ा, राँची का रहने वाला निखिल नाम का लड़का 150 रूपया प्रति पुड़िया की दल से उपलब्ध करवाता है। और ये दोनों उस ब्राउन शुगर का एक पुड़िया को 200 रूपया प्रति पुड़िया की दल से बेचती है। दोनों महिलाओ को उनके आवास से बरामद ब्राउन शुगर के साथ विधिवत् स्वतंत्र गवाहों के समक्ष जप्ती सूची बनाकर जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here