RSS की तुलना आतंकी संगठन तालिबान से कर बुरे फंसे गीतकार जावेद अख्तर,मुंबई कोर्ट ने कहा बयान से संघ की मानहानि हुई है

0

RSS पर टिप्पणी कर बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर बुरे फंस चुके हैं। मुंबई कोर्ट ने कहा है की उनके बयान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मानहानि हुई है। साल 2021 के दौरान एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने RSS को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हुआ था। जावेद अख्तर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन तालिबान से की थी। जिसके बाद उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करके कहा गया था कि वह राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर नागपुर मुख्यालय वाले संगठन का नाम घसीट रहे हैं। वह सुनियोजित तरह से आरएसएस को बदनाम कर रहे हैं।

तब जावेद अख्तर ने भी अपना पक्ष रखते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए कहा था कि केवल अपने विचार रखने से व्यक्ति को किसी जुर्म का अपराधी नहीं माना जा सकता है। इस मामले में जावेद के वकील ने कहा कि याची जुहू का रहने वाला है और जिस कोर्ट ने अख्तर को तलब किया है वह मुलुंड में है, और जुहू उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उनके वकील ने कहा था कि जावेद अख्तर अपने विचार व्यक्त किए हैं जो कि मानहानि का अपराध नहीं बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here