मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली की बाथरूम में फिसलने से मौत

0

अभिनेत्री नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कल दोपहर में हुई जब वह बाथरूम में फिसल गए।गुरुद्वारे से आकर बाथरूम गए हरमिंदर सिंह; जब वह नहीं लौटे तो सहायक ने उसकी तलाश की और उसे बाथरूम के फर्श पर पड़ा पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने खबर की पुष्टि किया और बताया की अंतिम संस्कार दो दिनों के बाद होगा क्योंकि उसका भाई मर्चेंट नेवी में है, और वे उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि नीलू कोहली की तबीयत ठीक नहीं है। मालूम हो कि नीलू कोहली संगम, मेरे अंगने में, मैडम सर और छोटी सरदारनी जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा थीं। उन्हें हाउसफुल 2, हिंदी मीडियम और पटियाला हाउस जैसी बॉलीवुड हिट फिल्मों में भी देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here