झारखंड के बेटियां अब सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि देश भर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल, शिक्षा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कहीं भी पीछे नहीं हैं झारखंड की बेटियां। वे हर क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर रहीं हैं। हाल ही में एक बार फिर झारखंड की बेटी ने कमाल कर दिया है। कर्नाटक के उडुपी में आयोजित राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स की ट्रिपल जंप में झारखंड की बेटी प्रीति लकड़ा ने रजत पदक जीता है। विभागीय मंत्री माननीय श्री हफीजुल हसन, विभागीय सचिव श्री मनोज कुमार (IAS) एवं खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा ने प्रीति एवं उनके प्रशिक्षक को बधाई दी है |



