बॉलीवुड के किंग खान दो दशक से अधिक समय से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैन्स पूरे देश में हैं। शाहरुख ने जो सफलता हासिल की है, जो मेहनत की है वह काबिले तारीफ है। शाहरुख के फैन्स उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। दो युवक ऐसे थे जिन्होंने शाहरुख खान से मिलने के लिए सीधे बंगले मन्नत की दीवार फांद गए। यह घटना गुरुवार को हुई और पुलिस ने इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan Bungalow Mannat) के मन्नत बंगले में गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक तीसरी मंजिल में घुस गए. दोनों ने मन्नत की दीवार फांदकर शाहरुख के बंगले में घुस गए।बताया जा रहा है कि ये दोनों शाहरुख खान के फैन हैं। लेकिन पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिना अनुमति के निजी संपत्ति में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि ये दोनों शाहरुख खान के घर में क्यों घुसे। बांद्रा पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 19 से 20 साल की उम्र के दो युवकों को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बंगले में घुसते समय हिरासत में लिया।



