झारखंड (Jharkhand) के निजी व सरकारी डॉक्टर कल करेंगे हड़ताल

0

Private and government doctors of Jharkhand will go on strike tomorrow

झारखंड के निजी व सरकारी डॉक्टर 1 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। हाल के दिनों में जन प्रतिनिधियों द्वारा डॉक्टरों के साथ बढ़ते दुर्व्यवहार से उनमें नाराजगी है। राज्य में आयुष्मान के तहत होने वाला इलाज लगभग बंद है, सरकारी अस्पतालों की हालत जगजाहिर है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह है।आईएमए द्वारा प्रस्ताव पास कर कहा गया है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लागू करने और बायोमैट्रिक अटेंडेंस से डॉक्टरों को मुक्त रखने की मांग की गई है। झासा (झारखंड हेल्थ सर्विस एसो.) के अध्यक्ष डॉ पीपी साह का कहना कि डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके खिलाफ में यह सांकेतिक आंदोलन है जिसको व्यापक स्तर तक ले जाया जायेगा. आइएमए रांची के अध्यक्ष डॉ शंभु प्रसाद ने कहा कि डॉक्टरों के साथ प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. डॉ भारती कश्यप ने बताया कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग डॉक्टर काफी टाइम से कर रहे हैं लेकिन सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है।

Private and government doctors of Jharkhand will go on strike tomorrow

इसे भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची नौशाद आलम ने सोमवार को किया मांडर थाना का औचक निरीक्षण

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here